फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers put the jam on Briavan-patti marg

कब्जे से नाराज ग्रामीणों ने बरियावन-मार्ग पर घंटों लगाया जाम

Sun, 19 Jun 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 19 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Villagers put the jam on Briavan-patti marg
रविवार को बरियावन-पट्टी मार्ग जाम करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश रविवार को भड़क गया। बड़ी तादाद में एकजुट हुए केशवपुर कटुइया के लोगों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में बरियावन-पट्टी मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि कब्जा हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन


नतीजतन न सिर्फ अवैध ढंग से कब्जा कर लिया गया है, बल्कि उस पर निर्माण भी कराया जा रहा है। जाम की सूचना मिलते ही एसओ सम्मनपुर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। समझाने-बुझाने व पैमाइश कराने के आश्वासन के बाद लगभग दो घंटे चला जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन


इस दौरान जाम के चलते लोगों को आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रविवार पूर्वाह्न बरियावन-पट्टी मार्ग पर गांव के निकट ग्राम प्रधान मुन्नर राम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बांस-बल्ली व मेज लगाकर मार्ग जाम कर दिया। वे गांव में सार्वजनिक भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन के रवैये से खासे नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि भूमि विवाद के मामलों में प्रशासन तत्परतापूर्वक कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्राम प्रधान श्री राम ने कहा कि ग्रामसमाज की भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध ढंग से कब्जा जमा रखा है। बीते दिनों उस पर अवैध निर्माण भी शुरू कर दिया गया।

नाराजगी जताते हुए कहा कि कब्जे की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। अधिकारियों की लापरवाही के चलते ही कब्जाधारियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार निर्माण कार्य में लगे हुए हैं।

वक्ताओं ने कहा कि ग्राम समाज की बेशकीमती भूमि पर कब्जा करने से राजस्व को तगड़ी चपत लग रही है। जाम की सूचना मिलते ही एसओ सम्मनपुर त्रिभुवन वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

ग्रामीण एसडीएम के आने एवं पैमाइश कराने की मांग पर अड़े हुए थे। इस पर एसओ ने एसडीएम से फोन पर बात की। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को शीघ्र ही पैमाइश कराने का आश्वासन दिया। यह भी कहा कि यदि अवैध कब्जे का मामला सामने आया तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


इसके बाद लगभग दो घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। भीषण गर्मी में लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed