फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   villagers protest `chakbandi' without rule

चकबंदी में मनमानी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 19 Jun 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Fri, 19 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन

शुक्रवार को सरैया वीरसिंहपुर गांव के दलित ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रदर्शन करते हुए परशुराम व रामलगन ने कहा कि मौजूदा समय में चकबंदी का काम चल रहा है। इसमें लेखपाल द्वारा बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है।

विज्ञापन


चकबंदी में हरिजन आबादी को गांव से दूर किया जा रहा है। इसे लेकर कई बार संबंधित अफसरों से शिकायत के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। इसी कारण लेखपाल की मनमानी लगातार जारी है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि गांव में डॉ. अंबेडकर बारात घर का निर्माण कराया जाए। साथ ही कई समस्याओं से जूझ रहे दलितों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। तमाम दलित ऐसे हैं, जो वृद्धा, विधवा व निशक्त पेंशन के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन करेंगे। मौके पर दर्शन कुमार, सुभाषचंद्र, महेश, श्यामकुमारी, धर्मेश, अवधेश आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। बाद में डीएम से मुलाकात कर शिकायत संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed