फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers' problems will be overcome: MP

दूर होंगी ग्रामीणों की समस्याएं : सांसद

Sat, 07 May 2022 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers' problems will be overcome: MP
अंबेडकरनगर के आलापुर में आयोजित चौपाल में समस्याओं की सुनवाई करते सांसद प्रवीण निषाद। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
आलापुर (अंबेडकरनगर)। भाजपा के नेतृत्व में देश व प्रदेश तेजी से विकास पथ पर अग्रसर हो रहा है। खास बात यह है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को समान भाव से लाभ पहुंचाया जा रहा है। यह विचार संतकबीरनगर के सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद ने शुक्रवार को प्रकट किया। वे सैदपुर रसीदपुर गांव में आयोजित जन चौपाल को संबोधित कर रहे थे। सांसद ने इस मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि एक सप्ताह में समस्याओं का प्रभावी निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

आलापुर तहसील के रसीदपुर गांव में आयोजित चौपाल में सांसद ने विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। आश्वासन दिया कि पात्रों को संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इस दौरान विद्युत संबंधी शिकायत सबसे ज्यादा आई। उन्होंने एक हफ्ते में समस्याएं दूर कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

सांसद ने चौपाल में केंद्र व प्रदेेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि दलितों, पिछड़ों व कमजोर वर्गों को खाने के लिए राशन, रहने के लिए पक्का मकान तथा कमाने के लिए रोजगार सरकार ने दिया है। महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा देने के साथ ही स्वयं सहायता समूह के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। इससे पहले विश्व ब्राह्मण चेतना समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार त्रिपाठी के आवास पर सांसद का संगठन सदस्यों ने स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. आरएन मिश्र ने ब्राह्मण समाज के हित में एक मांगपत्र भी उन्हें सौंपा। कार्यक्रम में तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, बीडीओ सुभाष, निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव वीरेंद्र निषाद, भाजपा नेता आनंद जायसवाल व भगवान पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed