फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers made aware by taking out rally

रैली निकाल ग्रामीणों को किया जागरूक

Sat, 26 Mar 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers made aware by taking out rally
अंबेडकनगर के पं रामलखन शुक्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस गोष्ठी में जानकारी देत? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न महाविद्यालयों व इंटर कॉलेजों में एनएसएस शिविर का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को जागरूक किया। कहा कि एनएसएस शिविर के माध्यम से समाज व देशसेवा में अपनी भागीदारी तय की जा सकती है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में एनएसएस के विशेष शिविर के तहत शिविरार्थियों ने जैविक कृषि एवं पर्यावरण के संदर्भ में महाविद्यालय परिसर से चयनित ऊंचे गांव तक जागरूकता रैली निकाली। साथ ही ग्रामीणों को जैविक कृषि का महत्व बताया। शिविरार्थियों व कार्यक्रम अधिकारियों ने ऊंचे गांव के सभासद के साथ मिलकर पौधरोपण भी किया। महाविद्यालय स्थित पीजी हाल सभागार में जैविक कृषि एवं पर्यावरण विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शिविरार्थी छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मनोज श्रीवास्तव व डॉ. सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, पंडित राम लखन शुक्ला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय आलापुर में राष्ट्रीय योजना के तीसरे दिन प्रात: काल योगासन व प्रार्थना आदि के बाद स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई की। प्राध्यापिका डॉ. रीता सिंह ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता अपनाना आवश्यक है। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. दिलीप कुमार सिंह, प्राध्यापक डॉ. प्रवीन कुमार यादव, डॉ. वीरेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. ओएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर में सावित्री श्रीनाथ महाविद्यालय रसूलपुर बाकरगंज में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के पांचवें दिन प्रतिभागियों ने चयनित ग्राम रसूलपुर बाकरगंज में जाकर महिला सशक्तिकरण के साथ सफाई तथा अन्य जीवन उपयोगी विषयों पर जानकारी दी। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एके सिंह तथा प्रबंधक शैलेश मिश्र ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed