{"_id":"6241fc1b315ee067f03c9b2b","slug":"villagers-made-aware-about-water-conservation-ambedkar-nagar-news-lko623569985","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को किया जल संरक्षण के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को किया जल संरक्षण के प्रति जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के अलग अलग विद्यालयों में चल रहे एनएसएस शिविर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। ग्रामोदय आश्रम पीजी कॉलेज वीरसिंहपुर सया में शिविर के चौथे दिन छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कहा कि पानी की बर्बादी भविष्य के लिए किसी बड़े खतरे से कम नही है। उधर, पं रामलखन शुक्ल पीजी कॉलेज आलापुर में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन सोमवार को हुआ। इसमें विद्यार्थियों को शिविर में मिली सीख अपने जीवन में आत्मसात करने को कहा गया।
ग्रामोदय आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय वीरसिंहपुर सरैया सया में चल रहे राष्ट्रीय सेवायोजना शिविर के चौथे दिन शिविरार्थी छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली। जो गुलाब शाह का पूरा, पंहुती, वीरसिंहपुर गांव पहुंचीं और ग्रामीणों को जल संरक्षण का महत्व व उसकी उपयोगिता बताई। नुक्कड़ नाटक छात्राओं ने ग्रामीणों को जागरूक किया। शिविरार्थी छात्रा अंशिका व नेहा ने गीत के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति सभी को सचेत किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. शालिनी दुबे, डॉ. विनय कृष्ण पांडेय एवं डॉ. शैलेंद्र सिंह ने स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं का नेतृत्व किया। बौद्धिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रामोदय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. कमलेश यादव ने जल संरक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। डॉ. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है। जल के बिना सृष्टि की कल्पना बेमानी है। उन्होंने नदियों, तालाबों, पोखरों में जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर डॉ. सौरभ तिवारी, सुधांशु चतुर्वेदी, नीरज मिश्र, सुरभि तिवारी, केतकी सिंह, अमित मिश्र व अवनीश मिश्र आदि मौजूद रहे।
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार पं. रामलखन शुक्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय आलापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने अपने दिन की शुरुआत योगासन से की। मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जितेंद्र बहादुर सिंह ने स्वयंसेवकों को सात दिवसीय शिविर में मिली जानकारी को अपने जीवन में आत्मसात करने को कहा।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि डॉ. ओंकार नाथ सिंह ने स्वयंसेवकों से राष्ट्र निर्माण के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आनंद प्रकाश ने समापन सत्र का संचालन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राध्यापक डॉ. प्रवीन कुमार यादव, डॉ. वीरेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. लालजीत राम, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. रीता सिंह, डॉ. इंद्र विजय, डॉ. कौशल किशोर यादव व डॉ. धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।