{"_id":"bb78b2bc3e10e10ede47afbc500af742","slug":"villagers-lock-in-the-mandi-market-committee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने जड़ा मंडी समिति में ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने जड़ा मंडी समिति में ताला
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यही नहीं ग्रामीणों ने मंडी समिति के अंदर मौजूद कई व्यापारियों को अंदर ही बंधक बना दिया। ग्रामीण पिटाई करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंची अकबरपुर थाने की पुलिस ने दोनों गेट खुलवाया और इसके बाद अंदर फंसे व्यापारियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह कानपुर से आलू लदा ट्रक नवीन मंडी परिसर में प्रवेश कर रहा था। इसी बीच मुख्य गेट के निकट ऊपर से गुजर रहा विद्युत तार ट्रक से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे तार आपस में टकरा गए और शार्ट सर्किट के बाद टूटकर गिर गए। इससे आसपास के कई ग्रामीणों के घरों के विद्युत उपकरण जल गए।
विज्ञापन
इसके अलावा निकट स्थित एक आटा चक्की का मोटर भी जल गया। इससे नाराज ग्रामीण त्रिभुवन, मिंटू आदि ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक की पिटाई कर दी। इस पर चालक ने मोबाइल फोन से आलू मालिक को जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद मंडी परिसर के अंदर से कुछ लोग लाठी डंडा लेकर वहां पहुंच गए और त्रिभुवन, मिंटू, पूर्णमासी व अर्जुन आदि की पिटाई कर उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन
पिटाई की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तो वे बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर नवीन मंडी के समक्ष पहुंच गए। मंडी के दोनों गेट पर ताला जड़ दिया और अंदर मौजूद व्यापारियों को बाहर नहीं निकलने दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तारी किए जाने एवं शार्टसर्किट से हुई विद्युत उपकरणों की क्षति की भरपाई किए जाने की मांग करने लगे।
लगभग एक घंटे तक हंगामा होता रहा। ग्रामीणों के हंगामे की जानकारी मिलते ही एसओ अकबरपुर योगेश शाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों का आक्रोश शांत कराया। एसओ श्री शाह ने बताया कि मंडी के दोनों गेट खोल दिए गए हैं। ग्रामीणों की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।