{"_id":"6696aec35e829f57ef01da47","slug":"villagers-got-relief-as-erosion-from-saryu-stopped-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-118199-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ग्रामीणोंं को मिली राहत सरयू से कटान थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ग्रामीणोंं को मिली राहत सरयू से कटान थमी
Tue, 16 Jul 2024 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
सरयू नदी का जल स्तर घटने के साथ हो रही कटान। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के जलस्तर में कमी होने के बीच बीते दिनों माझा कम्हरिया में कटान शुरू हो गई थी। इससे लगभग 35 बीघा खेत नदी में समा गए थे। इससे निकटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। सोमवार दोपहर बाद से ही कटान रुकने से संबंधित क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
मंगलवार को भी कहीं भी कटान नहीं हुई। उधर अराजी देवारा संपर्क मार्ग पर से भी बाढ़ का पानी हट गया। इसे देखते हुए वहां संचालित नाव को हटा लिया गया। इसी प्रकार कम्हरिया स्थित धर्मशाला की सीढि़यों पर से भी बाढ़ का पानी हट गया।
तेजी से सरयू नदी के जलस्तर में कमी के बीच संक्रामक रोगों के बढ़ने की आशंका को देखते हुए माझा कम्हरिया व दर्शननगर में मंगलवार को भी स्वास्थ्य कैंप लगा। कैंप में मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम लगातार ग्रामीणों को संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक कर रही है। इस बीच कटान बंद होने से माझा क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बीते दिनोंं ही डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर माझा कम्हरिया व अराजी देवारा ग्राम पंचायत के दर्शननगर में स्वास्थ्य शिविर स्थापित किया गया। दोनों शिविर में चिकित्सक की तैनाती के साथ ही अन्य कर्मचारियों की भी तैनाती की गई। इस बीच सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से कमीं होने के साथ ही संक्रामक रोगों के बढ़ने की आशंका भी बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए दोनों ही स्वास्थ्य शिविर को सक्रिय कर दिया गया। मंगलवार को एक तरफ जहां चिकित्सकों की टीम ने शिविर में आने वाले लोगों की न सिर्फ स्वास्थ्य की जांच की बल्कि आवश्यकतानुसार दवाएं भी दीं।
इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने हंसू का पूरा, करिया लोनिया का पूरा, सिद्धनाथ, प्रसाद कुर्मी का पूरा, समेत कई अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। कहा गया कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। यदि तनिक भी आशंका हो तो तो तत्काल शिविर में पहुंचकर इलाज कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।