फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers furious over keeping animals at incomplete shelter center

अधूरे आश्रय केेंद्र पर पशुओं को रखने पर भड़के ग्रामीण

Wed, 28 Sep 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers furious over keeping animals at incomplete shelter center
महरुआ (अंबेडकरनगर)। बगैर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराए पशु आश्रय केंद्र पर पशुओं को रखने को लेकर मंगलवार को खड़हरा के ग्रामीणों ने हंगामा किया। डीसीएम से करीब एक दर्जन पशुओं को लेकर आश्रय केंद्र पर छोड़ने पहुंचे बीडीओ व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को काफी देर तक विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची महरुआ पुलिस ने समझा कर मामले को शांत कराया। इसके बाद आश्रय केंद्र पर पशुओं को रखा गया। पशु बाहर न निकल सकें, इसके लिए आश्वासन दिया गया कि बाउंड्रीवाल का निर्माण होने तक बैरिकेडिंग की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर कटेहरी विकास खंड के खड़हरा गांव में 500 से अधिक पशुओं को रखने के लिए पशु आश्रय केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। अभी बाउंड्रीवाल का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। मंगलवार को बीडीओ कटेहरी सुभाष सिंह व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके बरनवाल डीसीएम से वहां रखने के लिए करीब 12 गोवंशों को लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। स्थानीय रामसुरेश, रवींद्र पांडेय, महेंद्र पांडेय, जगन्नाथ, अनिल कुमार सिंह, गुड्डू व शिवकुमार ने पहुंचकर विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे में पशु बाहर निकलकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाएंगे। जब तक बाउंड्रीवाल का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, तब तक यहां पशुओं को न रखा जाए।

ग्रामीणों के बढ़ते विरोध को देखते हुए अधिकारियों ने इसकी सूचना महरुआ पुलिस को दी। थानाध्यक्ष गजेंद्र विक्रम सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed