{"_id":"570a91924f1c1b2069c810ec","slug":"villagers-did-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र जैतपुर के करमुलहा गांव में वांछित आरोपी की धर-पकड़ के नाम पर अन्य ग्रामीणों को परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार रात तमाम ग्रामीणों ने जैतपुर थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने इस दौरान गांव से पकड़कर लाए गए एक युवक को छोड़ दिया जबकि दूसरे पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पुलिस को करमुलहा गांव निवासी लालमन यादव की लगभग दो वर्ष हुए उदयभान हत्याकांड में तलाश है। स्वॉट टीम व जैतपुर पुलिस टीम द्वारा अक्सर छापेमारी की जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि छापेमारी के दौरान अलग-अलग परिवार के लोगों को परेेशान किया जाता है।
विज्ञापन
घरों में पहुंचकर तोड़फोड़ का भी आरोप ग्रामीणों ने लगाया। इस बीच शनिवार रात पुलिस ने गांव से बजरंगी व भोलू नामक युवक को पकड़ लिया। उन्हें जैतपुर थाने ले जाया गया। बड़ी तादाद में वहां ग्रामीण भी पहुंच गए और उन्होंने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने भोलू को छोड़ दिया, जबकि एक अन्य युवक बजरंगी को कट्टे की बरामदगी का दावा करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर दी। मौके पर पहुंचे सीओ ओंकार सिंह ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। उन्होंने रविवार को कहा कि किसी प्रकार का हंगामा नहीं था। आर्म्स एक्ट में एक कार्रवाई की गई है।