फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers clashed with the team

Ambedkar Nagar News: बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टीम से भिड़े ग्रामीण

Sat, 29 Jul 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 29 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers clashed with the team
महरुआ (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के मानिकपुर बसंतपुर में शनिवार को बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे अवर अभियंता व कर्मचारियों से कुछ ग्रामीण भिड़ गए। उन्होंने अभद्रता करते हुए जांच रोक दी। इस पर अवर अभियंता ने थाने पहुंचकर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

यह घटना महरुआ उपकेंद्र के जेई प्रवेश निषाद व उनकी टीम के कर्मचारियों के साथ हुई। शनिवार को टीम मानिकपुर बसंतपुर में बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग करने पहुंंची थी। आरोप है कि गांव के शिव प्रसाद सिंह, रामजनम सिंह आदि चेकिंग का विरोध करते अवर अभियंता व उनकी टीम से भिड़ गए। अभद्रता करने के साथ मारने पीटने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

इस घटना का वीडियो टीम के एक कर्मचारी ने बना लिया। मामले को बढ़ता देख कर्मचारियों ने पीआरवी के पुलिस कर्मियों और एसडीओ संजय गुप्त को सूचना दी। कुछ देर में पहुंचे एसडीओ ने जेई व अन्य कर्मचारियों को समझाकर जांच कार्य फिर शुरू कराया। जेई ने महरुआ थाने पहुंचकर दोनों ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed