{"_id":"66f68be018a36d08ce0dd834","slug":"villagers-blocked-jalalpur-by-keeping-womans-dead-body-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-121905-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: महिला का शव रखकर ग्रामीणों ने जलालपुर में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: महिला का शव रखकर ग्रामीणों ने जलालपुर में लगाया जाम
Fri, 27 Sep 2024 04:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:11 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के नसोपुर में भूमि विवाद के बाद सड़क हादसे में घायल महिला की ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान बुधवार देर शाम मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव पहुंचने पर ग्रामीणों ने यादवनगर तिराहा पर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि महिला के साथ सड़क हादसा नहीं हुआ था। जानबूझकर उसकी हत्या करने का प्रयास था। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। वहीं देर शाम पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी महिला के घर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
नसोपुर गांव निवासी शिवचरन की 55 वर्ष की पत्नी प्रेमशीला बीते दिनों हुई मारपीट में घायल हो गई थीं। वह गत दिवस जनपद न्यायालय में धारा 164 का बयान दर्ज कराने गईं थीं। वहां से वह लौट रही थीं तभी आरोप है कि सम्मनपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया और फरार हो गया। घायल महिला को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बुधवार देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को जब शव लेकर परिवारीजन जलालपुर पहुंचे तो ग्रामीणों के साथ यादवनगर तिराहा पर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि भूमि विवाद से जुड़े विपक्षियों ने हत्या का प्रयास किया। जान बूझकर वाहन से कुचल दिया। हालांकि पुलिस का कहना था कि सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन से महिला घायल हुई थी। इसका केस भी सम्मनपुर थाने में सड़क हादसे के तौर पर दर्ज है। हंगामे की जानकारी होते हुए एसडीएम सदानंद सरोज व सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन
मालूम हो कि गांव निवासी हनुमान सिंह व शिवचरन के बीच एक भूखंड को लेकर विवाद चला आ रहा है। 14 सितंबर को दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से केस भी दर्ज कराया गया। शिवचरन की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के हनुमान सिंह, भगवान सिंह, राम सिंह व जय सिंह पर एससी एसटी एक्ट की भी कार्रवाई की थी। चारों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इंसेट
पूर्व मंत्री ने गांव पहुंचकर लिया हाल
अंबेडकरनगर। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को नसोपुर गांव पहुंचे। वहां परिजनों से मुलाकात की। कहा कि इस मामले के सभी दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। परिवार को आर्थिक सहायता की मांग करते हुए कहा कि जिम्मेदार लोगों पर सख्त एक्शन लिया जाए।
-- -- -- -- -- -- -
आज होगी भूमि की पैमाइश
एसडीएम जलालपुर पवन जायसवाल ने बताया कि मामले में डीएम ने कमेटी गठित की है। शुक्रवार को गांव पहुंचकर टीम की मौजूदगी में संबंधित भूमि की पैमाइश होगी। जरूरी निशानदेही कराई जाएगी।