फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers angry over the construction of speed breakers beat up toll plaza workers and vandalised them

Ambedkar Nagar News: स्पीड ब्रेकर बनाने से नाराज ग्रामीणों ने टोल प्लाजा कर्मियों को पीटा, की तोड़फोड़

Tue, 11 Mar 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 11 Mar 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over the construction of speed breakers beat up toll plaza workers and vandalised them
अंबेडकरनगर। थाना जैतपुर क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार की शाम सर्विस रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने से नाराज आजमगढ़ व जैतपुर थाना क्षेत्र के लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान टोल प्लाजा कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की। साथ ही तोड़फोड़ भी की। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर फुलवरिया के निकट टोल प्लाजा है। सोमवार की शाम आजमगढ़ के अहिरौला थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी राहुल सिंह, उसके चाचा, जैतपुर के कियावपुर निवासी उमाकांत राय, बंटी राय, सुरेंद्र राय के पुत्र समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों ने धावा बोल दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यालय में घुसकर टोल प्लाजा पर सत्यापनकर्ता के पद पर कार्यरत दीपक अहूजा, ईएमटी सौरभ, सॉफ्टवेयर इंजीनियर दीपक कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। दीपक को मारते हुए बाहर तक घसीट कर लेकर आए। साथ ही टोल प्लाजा पर रखी कुर्सी, फ्रीजर का पाइप समेत अन्य तमाम सामान तोड़ दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। दीपक के मुताबिक एक्सप्रेस वे के लिंक मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने से नाराज होकर घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैतपुर थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि टोल प्लाजा कर्मचारियों की तहरीर पर पांच नामजद व 15 से 20 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed