{"_id":"57224a974f1c1be776a92499","slug":"villagers-angry-on-land-leas","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को भूमि पट्टा देने के विरोध में भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को भूमि पट्टा देने के विरोध में भड़के ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट पर गुरुवार को प्रदर्शन करते कटघरमूसा के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र जलालपुर के कटघर मूसा गांव के लोगों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान पर मनमाने तरीके से अपात्रों को पट्टा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कहा कि पैसा लेकर ग्राम पंचायत की भूमि का पट्टा अपात्रों को दे दिया गया है। ऐसे में प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। इसके बाद में ग्रामीणों ने एडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
अपात्रों को ग्राम पंचायत की भूमि का पट्टा देने से नाराज जलालपुर तहसील क्षेत्र के कटघरमूसा गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान पर मनमाने तरीके से अपात्रों को पट्टा देने का आरोप लगाता हुए कहा कि गांव की ज्यादातर सार्वजनिक भूमि का पट्टा मनमाने ढंग से अपात्रों को कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा कब्रिस्तान की भूमि पर भी अवैध तरीके से कब्जा करा दिया गया है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मौके पर मोहम्मद यासिर, याकूब, अकमल, रहीमतुल्लाह, शोएब व नजीबुल्लाह आदि मौजूद रहे।