फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers agreed to cremate the dead body after the case was registered

Ambedkar Nagar News: केस दर्ज होने के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए ग्रामीण

Tue, 08 Oct 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 08 Oct 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers agreed to cremate the dead body after the case was registered
आलापुर तहसील के नरोत्तमपुर में पीड़ित परिजनों से जानकारी लेते अधिकारी। 
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। पिटाई के चलते ग्रामीण की मौत हो जाने को लेकर दूसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ। दिनभर शव का अंतिम संस्कार न करने पर अड़े ग्रामीण शाम को केस दर्ज होने तथा परिजनों को भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू कराने के बाद राजी हुए। दिनभर पुलिस व प्रशासनिक अफसर इसी कवायद में जुटे रहे।
विज्ञापन

बीते पांच अक्तूबर को जहांगीरगंज के ककरापार के पास राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर निवासी सुंदर पाल घायल दशा में मिले थे। सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी सामने आई थी। रविवार सुबह इलाज के दौरान लखनऊ मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। देर रात जहांगीरगंज थाने के सामने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि शव थाने से तभी जाएगा जब केस दर्ज होगा। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को घर भेज दिया था।
विज्ञापन

इस बीच सोमवार को ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ रामबहादुर सिंह के अलावा कई थानों की पुलिस टीम गांव पहुंची। कई चक्र की बात के बाद भी ग्रामीण सहमत नहीं हुए। भीम आर्मी नेताओं ने सा तौर पर कहा कि केस दर्ज होने से पहले अंतिम संस्कार नहीं होगा। आखिरकार पुलिस ने गांव निवासी हरिशंकर पांडेय, पिंटू पांडेय, सौरभ पांडेय व आशीष पांडेय के साथ ही आशीष के रिश्तेदार प्रतापपुर निवासी अधिवक्ता उमाशंकर चतुर्वेदी के खिलाफ हत्या समेत अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया। दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया। साथ ही भूमि आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू करा दी। इसके बाद देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी
बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष उमाशंकर चतुर्वेदी के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज होने पर आलापुर अधिवक्ता संघ ने कड़ी नाराजगी जताई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीति द्विवेदी ने कहा कि उमाशंकर को मनमाने ढंग से नामजद किया गया है। यह ठीक नहीं है। वे घटना के दिन बाहर थे। नाम न निकाला गया तो अधिवक्ता संघ आंदोलन करेगा। सवर्ण आर्मी जिलाध्यक्ष राहुल उपाध्याय ने भी मामले में मनमाने ढंग से केस दर्ज होने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed