फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villager killed in land dispute, wife serious

भूमि विवाद में ग्रामीण की हत्या, पत्नी गंभीर

Wed, 16 Nov 2022 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Villager killed in land dispute, wife serious
अंबेडकरनगर के देईपुर में बुधवार को घटना स्थल का जायजा लेते पुलिसकर्मी। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर के देईपुर गांव में मंगलवार शाम भूमि विवाद में धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी जिला अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है। पुलिस ने नामजद सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

देईपुर गांव निवासी कुलदीप मिश्र व पड़ोसी विजय नारायण मिश्रा के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। विजय नारायण ने पुलिस से बीते दिनों शिकायत की थी। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने को कहा। पुलिस के जाने के बाद दोनों पक्षों में फिर विवाद खड़ा हो गया।
विज्ञापन

इसी दौरान विजय नारायण ने कुलदीप पर कुल्हाड़ी से कई वार कर डाले। बीचबचाव के लिए पहुंची उसकी पत्नी रानी (45) पर भी प्रहार किया। हमलावरों ने घर के सामने खड़ी कुलदीप की बाइक को भी आग के हवाले कर दिया था। गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में इलाज के दौरान कुलदीप (48) की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने विजय नारायण, उसके पुत्र हरिकृष्ण व एक अन्य राहुल मिश्र के विरुद्ध हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed