{"_id":"6001d5508ebc3e2f853c5baf","slug":"village-guards-strike-on-demands-ambedkar-nagar-news-lko56004399","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम प्रहरियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम प्रहरियों ने दिया धरना
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे चौकीदार।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। ग्राम प्रहरियों ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। इस दौरान राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, ग्राम प्रहरी को पुलिस होमगार्ड जवानों जैसी वर्दी दिए जाने तथा जब तक राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है, तब तक समान कार्य समान वेतन का लाभ देने की मांग की गई। धरने के बाद ग्राम प्रहरियों ने मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
ग्राम प्रहरी प्रदीप कुमार पाल, देवनाथ, पतिराम, देवेंद्र बहादुर, आजम, हरीराम, मस्तराम, इंद्र कुमार, करमजीत, मंगला प्रसाद, राजाराम, रामप्रीत व संजय कुमार आदि ने कलेक्ट्रेट के पास धरना दिया। ग्राम प्रहरियों ने शासन से मांग की कि उन्हें चतुर्थ श्रेणी में राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
इसके अलावा ग्राम प्रहरियों को पुलिस, होमगार्ड जवानों जैसी वर्दी दिए जाने, जब तक उन्हें चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता है, तब तक समान कार्य समान वेतन का लाभ दिए जाने की मांग की। साथ ही कहा कि उनके द्वारा थाने को दी जाने वाली सूचना को गोपनीय रखा जाए। जिन थाना क्षेत्रों के प्रहरी वृद्ध हो चुके हैं, उनके स्थान पर उनके परिवार के सदस्यों की नियुक्ति किए जाने की भी मांग उठायी। बाद में ग्राम प्रहरियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर जेपी यादव को सौंपा।