फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Video of girl rape goes viral, accused arrested

Ambedkar Nagar News: युवती से दुष्कर्म का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Apr 2024 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 06 Apr 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Video of girl rape goes viral, accused arrested
पुलिस ने आरोपी व युवती दोनों को मानसिक रूप से कमजोर बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बसखारी (अंबेडकरनगर)। स्थानीय बसखारी बाजार में लावारिस घूमने वाली मनोरोगी रोगी युवती से एक युवक ने सड़क किनारे ही दुष्कर्म कर डाला। आरोपी ने महिला के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया। घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शुक्रवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें बसखारी बाजार में लगभग एक वर्ष से लावारिस तौर पर घूमने वाली मनोरोगी युवती से दुष्कर्म करते एक युवक देखा गया। मामला सामने आते ही पुलिस ने वीडियो व अन्य बिंदुओं पर जांच की तो पता चला कि दुष्कर्म करने वाला युवक भी दिव्यांग व मनोरोगी है। पुलिस ने उसकी पहचान कस्बा बसखारी निवासी मुकेश कुमार (30) वर्ष के रूप में की। पैर से दिव्यांग मुकेश को भी पुलिस ने मानसिक तौर पर दिव्यांग बताया।
विज्ञापन

पुलिस ने वीडियो की जांच की तो उसमें मुकेश एक सराफा दुकान के सामने लेटी मानसिक रोगी महिला से दुष्कर्म करता देखा गया। महिला ने काफी विरोध किया लेकिन युवक ने पीछा नहीं छोड़ा। दुष्कर्म करने के साथ ही युवक ने महिला के साथ बाद में अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया। घटना बृहस्पतिवार देर रात की बताई जाती है। पुलिस ने इस बीच आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सिपाही कुलदीप सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट ले जाया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि महिला के नाम पते की पहचान नहीं है। वह काफी दिन से लावारिस घूम रही है। आरोपी युवक को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। वह भी मनोरोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वीडियो बनाने वाले भी जाएंगे जेल
पुलिस ने मानसिक रोगी महिला से दुष्कर्म करने के मामले में एक तरफ जहां दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया वहीं अज्ञात के खिलाफ 66 आईटी एक्ट भी पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ऐसे लोगों की पहचान करने में जुट गई है, जिन्होंने दुष्कर्म को रोकने की बजाए वीडियो बनाने को प्राथमिकता दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेने का कोशिश की लेकिन जिस सराफा दुकान के सामने यह शर्मनाक घटना घटी उस दुकानदार ने पुलिस के तमाम निर्देशों के बाद भी सीसीटीवी कैमरा बाहर की तरफ नहीं लगाया था। पुलिस ने अब ऐसे में सर्विलांस व अन्य माध्यमों से ऐसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश शुरू की है जिन्होंने महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया। साथ ही दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed