फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Video of employee taking bribe goes viral

Ambedkar Nagar News: रिश्वत लेते कर्मचारी का वीडियो वायरल

Mon, 08 May 2023 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Video of employee taking bribe goes viral
अंबेडकरनगर। जिला अल्पसंख्यक कार्यालय में तैनात संविदा कर्मी द्वारा रिश्वत लिए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। विभाग ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू करा दी है। लिपिक पर पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि अल्पसंख्यक विभाग में कार्यरत लिपिक अपनी कुर्सी पर बैठा है। इसी बीच एक व्यक्ति वहां आकर उसे किसी काम से कुछ रुपये पकड़ाता है। वह रकम लेने के बाद उसे मेज में रख देता है। संबंधित कर्मी संविदा के तौर पर तैनात है। वह कार्यालय में लिपिक का काम देख रहा है। उस पर पहले भी कई तरह के आरोप लग चुके हैं। इस बीच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। इस पर जांच शुरू करा दी गई है। सामने आने वाले तथ्यों के अनुरूप कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed