फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vehicles going to Ramnagari got exemption on Saturday

Ambedkar Nagar News: आज अयोध्या की ओर नहीं जा सकेगा कोई भी वाहन

Sat, 20 Jan 2024 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 20 Jan 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Vehicles going to Ramnagari got exemption on Saturday
आज से अयोध्या की ओर नहीं जा सकेंगे कोई भी वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी अंबेडकरनगर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 20 जनवरी से सीमाएं सील करने व किसी भी व्यक्ति को अयोध्या की तरफ न जाने देने के निर्णय के विपरीत शनिवार को प्रशासन ने यात्रियों तथा वाहन चालकों को बड़ी राहत दी। परिवहन निगम की बस समेत निजी कार, जीप व अन्य वाहनों को जांच के बाद अयोध्या की तरफ जाने दिया गया। इससे पहले से चली आ रही लोगों की चिंता काफी हद तक कम होती दिखी। हालांकि रविवार सुबह से कोई भी वाहन अयोध्या की तरफ न जाने देने का निर्णय प्रशासन ने लिया है। सिर्फ सीटेट परीक्षा से जुड़े छात्र-छात्राओं को ही एडमिट कार्ड दिखाने पर आगे जाने की छूट दी जाएगी।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर प्रशासन ने जिले में कई बैरियर सक्रिय कर रखे हैं। पहले तय था कि 20 जनवरी की सुबह से कोई भी वाहन अयोध्या की तरफ नहीं जाने पाएगा। इससे पहले 14 जनवरी से ट्रकों व निजी बसों को अयोध्या की तरफ जाने से रोक दिया गया था। शनिवार की सुबह से वाहनों का डायवर्जन होना था लेकिन यात्रियों के हित को देखते हुए स्थानीय अधिकारियों ने अयोध्या के अधिकारियों से बातचीत कर सभी वाहनों को जाने देने का निर्णय लिया। इससे यात्रियों तथा निजी वाहनों के चालकों व स्वामियों को खासी राहत मिली।
विज्ञापन

हालांकि अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर प्रशासन ने जांच के सख्त प्रबंध किए थे। पहला बैरियर तिवारीपुर मोड़ पर लगाया गया था। जबकि दूसरा बैरियर अन्नावां बाजार में सक्रिय था। कटेहरी में भी जांच की जा रही थी। जबकि यादवनगर तिराहे पर लगे मुख्य बैरियर पर ज्यादा सख्ती थी। यहां पर सभी तरह के वाहनों की जांच की गई। उनका नंबर रजिस्टर पर नोट किया गया। साथ ही मोबाइल नंबर भी दर्ज हुआ। राज्य परिवहन निगम की बसों को भी अयोध्या जाने की छूट मिली। जिसका यात्रियों को सर्वाधिक लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि रविवार सुबह से कोई भी वाहन किसी भी मार्ग से अयोध्या की तरफ नहीं जाने पाएगा। सिर्फ सीटेट परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थियों को उनके प्रवेश पत्र के आधार पर आगे जाने की छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed