{"_id":"606b4dbd8ebc3e59144f1d68","slug":"vehicle-collides-with-tempo-woman-dies-ambedkar-nagar-news-lko572846719","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालीपुर। गेहूं फसल की कटाई करने सुल्तानपुर जा रहे मजदूरों के टेंपो में एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसमें बैठे पांच मजदूर घायल हो गई। आननफानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां एक महिला मजदूर की मौत हो गई। अन्य मरीजों का उपचार चल रहा है। सूचना पर जलालपुर विधायक सुभाष राय समर्थकों के साथ दिवंगत महिला मजदूर के घर पहुंचे और परिवारीजनों को ढांढस बधाया।
मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरहूरपुर दलित बस्ती निवासी कांती देवी, सुनील, आशा, योगेश व सूरत टेंपो में बैठकर सोमवार को गेहूं कटाई के लिए सुल्तानपुर जनपद के बरामदपुर गांव जा रहे थे। बताया जाता है कि जब मजदूरों का वाहन बरामदपुर के निकट पहुंचा, इसी बीच एक वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे उसमें बैठे पांच मजदूर घायल हो गए।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को सुल्तानपुर जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां गंभीर रूप से जख्मी महिला मजदूर कांति देवी की मौत हो गई, जबकि सुनील, आशा, योगेश व सूरत का उपचार चल रहा है। उधर, हादसे की सूचना पर जलालपुर विधायक सुभाष राय समर्थकों के साथ सुरहूरपुर दलित बस्ती पहुंचे और दिवंगत महिला व घायलों के परिवारीजनों से मुलाकात की। साथ ही मदद का भरोसा दिलाया।