फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vandana became the village head of Bhagautipur

वंदना बनीं भगौतीपुर की ग्राम प्रधान

Mon, 14 Jun 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Vandana became the village head of Bhagautipur
अंबेडकरनगर। जिले के सभी विकास खंड मुख्यालयों पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हुई। ग्राम पंचायत सदस्य के 93, क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो व ग्राम प्रधान के एक पद के लिए मतगणना सोमवार को अपराह्न समाप्त हो गई। अकबरपुर तहसील अंतर्गत भगौतीपुर ग्राम प्रधान के पद पर वंदना उपाध्याय ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए भी परिणाम घोषित कर दिया गया। बाद में सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र भी उपलब्ध करा दिया गया। मतगणना के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन कराया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य के 93, क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो व ग्राम प्रधान के एक पद के लिए सोमवार को सभी विकास खंड मुख्यालय पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की गई। बीती 12 जून को जिले के 30 मतदान केंद्रों के 30 मतदेयस्थलों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई थी। सोमवार को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। अपराह्न होते-होते संबंधित पदों के लिए मतों की गणना का कार्य संपन्न हो गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के मात्र एक पद के लिए अकबरपुर तहसील अंतर्गत भगौतीपुर ग्राम पंचायत में हुए चुनाव में प्रत्याशी वंदना उपाध्याय ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामकली को 30 मतों से पराजित किया गया। वंदना को 293, जबकि श्यामकली को 263 मत मिले। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के 93 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो पद के लिए हुई मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीपीआरओ दुर्गाप्रसाद तिवारी ने बताया कि कुल 96 पदों के लिए सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतों की गणना का कार्य संपन्न हो गया। विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र भी उपलब्ध करा दिया गया। मतगणना के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया। न सिर्फ मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित की गई, बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया। इसके अलावा मतगणना कक्ष में प्रवेश करने वालों को पूरी तरह से सैनिटाइज भी किया गया। मतगणना के दौरान सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed