{"_id":"604cfb518ebc3e8c965c0a79","slug":"vaccine-applied-to-55-people-ambedkar-nagar-news-lko5694079192","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 लोगों को लगाया गया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 लोगों को लगाया गया टीका
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना से जंग जीतने के लिए शनिवार को जिले के दो केंद्रों के दो बूथों पर टीकाकरण किया गया। इसमें 240 नागरिकों की तुलना में 55 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। नागरिकों को टीका लगाने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी।
कोरोना से जंग जीतने को लेकर जिले में लगातार कोरोना वैक्सीन का टीका लगाए जाने का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को भी वैक्सीनेशन का कार्य चला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत ने कहा कि शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर व जिला अस्पताल के एकञएक बूथ पर महाअभियान चला। प्रत्येक बूथ पर 120-120 नागरिकों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था।
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में 34, जबकि जिला अस्पताल में 21 नागरिकों को टीका लगाया गया। बताया कि प्रत्येक बूथ पर पांच पांच स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी। इस बीच प्रभारी सीएमओ डॉ. सालिकराम पासवान ने आम नागरिकों से आह्वान किया कि कोरोना से जीतने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। न सिर्फ खुद संबंधित बूथों पर पहुंचकर टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।