{"_id":"6ab7f0e6037866af350a3299","slug":"tanda-woolen-shawls-and-assamese-handkerchiefs-are-a-hit-at-the-noida-trade-show-ambedkar-nagar-news-c-91-ame1023-165735-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नोएडा के ट्रेड शो में टांडा के ऊलेन शॉल व आसामी रुमाल की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नोएडा के ट्रेड शो में टांडा के ऊलेन शॉल व आसामी रुमाल की धूम
विज्ञापन
नोएडा में लगी प्रदर्शनी में लगा स्टॉल। विभाग
अंबेडकरनगर। ग्रेटर नोएडा में चल रही उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में शुक्रवार को जिले के टेक्सटाइल उत्पादों का जलवा दिखा। यहां टांडा के बने हैंडलूम व पावरलूम के कपड़ों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। देश से विदेश तक अपनी छाप छोड़ चुके टांडा के हैंडलूम व पावरलूम कपड़ों की यहां खूब मांग रही।
सुबह से प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों ने कपड़ों की गुणवत्ता और डिजाइनों की खूब सराहा और उनकी खरीदारी भी की। इस ट्रेड शो में एक जनपद एक उत्पाद के तहत टांडा के गोल्डेन सरकार टेक्सटाइल की ओर से प्रदर्शनी में हैंडलूम गमछा, लुंगी, आसामी गमछा, ऊलेन शॉल, अरबी रुमाल व लेडीज फैंसी टेक्सटाइल कपड़े प्रदर्शित किए गए हैं। इनमें हैंडलूम और पावरलूम से तैयार कपड़ों की अलग-अलग रेंज शामिल है। स्टॉल पर आने वाले लोगों को उत्पादों की खासियत और निर्माण प्रक्रिया की जानकारी भी दी जा रही है।
संचालक इश्तियाक अहमद के अनुसार ट्रेड शो के माध्यम से जिले के पारंपरिक वस्त्र उद्योग को दूसरे जिलों और राज्यों के खरीदारों तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है। ट्रेड शो में अंबेडकरनगर के टेक्सटाइल उत्पादों की मौजूदगी से टांडा के कपड़ा उद्योग को नई बाजार संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। स्थानीय उत्पादों को एक ही मंच पर प्रदर्शित किए जाने से कारोबारियों को नए ग्राहकों और बाजार से जुड़ने का अवसर भी मिल रहा है। उपायुक्त जिला उद्योग संदीप केशरवानी ने बताया कि यह आयोजन स्थानीय उत्पादों और उद्यमियों को वैश्विक बाजार दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा।