फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Usrha change the face of the village

बदलेगी उसरहा गांव की सूरत

Thu, 28 Jan 2016 11:40 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Usrha change the face of the village

सीसी रोड, नाला निर्माण, इंदिरा आवास, विद्युतीकरण, शौचालय निर्माण सहित अन्य योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ देने के लिए संबंधित विभाग को तीन करोड़ 60 लाख रुपये उपलब्ध हो गए हैं।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर बाद सांसद हरिओम पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र व एसडीएम विवेक मिश्र ने गांव पहुंचकर जायजा लिया और ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद सांसद आदर्श गांव योजना के तहत सांसद हरिओम पाण्डेय ने जलालपुर तहसील अंतर्गत उसरहा गांव को गोद लिया था। लोगों को उम्मीद बंधी थी कि जिन मूलभूत समस्याओं से वे लंबे समय से जूझ रहे हैं, उससे जल्द निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों सांसद हरिओम पाण्डेय ने जिलास्तरीय अधिकारियों संग गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की थी और जल्द ही गांव में विकास कार्य शुरू होने का आश्वासन दिया था।

बुधवार को दोपहर बाद सांसद श्री पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी मथुराप्रसाद मिश्र व एसडीएम विवेक मिश्र ने गांव पहुंचकर जायजा लिया और ग्रामीणों से मुलाकात की। जिला विकास अधिकारी श्री मिश्र ने बताया कि गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लिए शासन से प्रथम किस्त के रूप में 3 करोड़ 60 लाख रुपये उपलब्ध हो चुके हैं।

गांव में 3 हजार मीटर नाली, 4600 मीटर लंबाई में सीसी रोड, 86 वृद्धा पेंशन, 46 को इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 6500 मीटर लंबाई में पिच मार्ग, 4 मजरों का विद्युतीकरण, पानी की टंकी, चयनित 952 शौचालयों के सापेक्ष 100 शौचालय, 52 सौर उर्जा लाइट, एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 3 आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जाएगा।

बता दें कि गोद लिए गए इस गांव में कुल 14 मजरे हैं, जिनमें कुल आबादी लगभग छह हजार है। इसी सप्ताह विकास कार्य प्रारंभ हो जाएंगे और मार्च के अंत तक पूरे कर लिए जाएंगे। उधर, विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।


ग्रामीण राममिलन यादव, संदीप यादव, जितेंद्र कुमार, राकश कुमार व सुरेश कुमार ने कहा कि अब पूरी उम्मीद है कि गांव का कायाकल्प होगा। कहा कि लंबे समय से विभिन्न प्रकार की मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ रहा था, लेकिन अब इससे राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed