फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   urban bill counter opened again in electricity office

Ambedkar Nagar News: बिजली दफ्तर में फिर खुला शहरी बिल काउंटर

Tue, 07 Mar 2023 07:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 07 Mar 2023 07:53 AM IST
विज्ञापन
urban bill counter opened again in electricity office
अंबेडकरनगर। अकबरपुर बिजली कार्यालय परिसर में बंद पड़ा शहरी बिल काउंटर सोमवार से एक बार फिर से खुल गया। 11 दिन बाद काउंटर खुलने पर करीब 60 उपभोक्ताओं ने बिल जमा किया।
विज्ञापन





सोमवार को अकबरपुर बिजली विभाग के कार्यालय स्थित शहरी बिल काउंटर पर बिल जमा करना एक बार फिर से शुरू हो गया। गौरतलब है कि 25 फरवरी को शहरी क्षेत्र का पोर्टल बंद हो जाने के चलते शहरी उपभोक्ताओं के लिए बना काउंटर बंद हो गया था। इससे उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में समस्या उत्पन्न हो गई थी।
विज्ञापन




चार मार्च को दोपहर बाद पोर्टल शुरू हो गया। ऐसे में सोमवार से एक बार फिर से अकबरपुर बिजली कार्यालय परिसर में स्थित शहरी काउंटर खुल गया। साथ ही बिजली बिल जमा करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई। अधिशाषी अभियंता अनूप कुमार ने बताया कि सोमवार से सुचारु रूप से बिल जमा होने लगा है। लगभग 60 उपभोक्ताओं ने बिल जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed