फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UPPCS exam will be held for the first time at 18 centers

Ambedkar Nagar News: 18 केंद्रों पर पहली बार होगी यूपीपीसीएस परीक्षा

Wed, 03 May 2023 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
UPPCS exam will be held for the first time at 18 centers
अंबेडकरनगर। पहली बार जिले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा 18 केंद्रों पर आयोजित होगी। 14 मई को दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी जुट गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होने वाली इस परीक्षा में 8100 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

यूपीपीसीएस की प्री परीक्षा को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक होगी तथा दूसरी पाली की परीक्षा 02:30 बजे से 04:30 बजे तक होगी। परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी एसडीएम, तहसीलदार व सीओ को तैयारी व सुरक्षा की कमान सौंप दी गई है। डीएम अविनाश कुमार सिंह ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर में पांच विद्यालय बीएनकेबी पीजी कॉलेज, बीएन इंटर कॉलेज, भानुमती डिग्री कॉलेज, अशोक स्मारक इंटर कॉलेज व रामसमुझ सूरसती महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्रों में स्थित कौमी इंटर कॉलेज, एचटी इंटर कॉलेज, संतकबीर इंटर कॉलेज सहित 13 केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने बताया कि परीक्षा तैयारी चल रही है। संबंधित केंद्रों को पत्र भेजकर व्यवस्था को मुकम्मल करने का निर्देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed