फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UPEDA officers arrived to investigate the problems of villagers

Ambedkar Nagar News: ग्रामीणों की समस्या परखने पहुंचे यूपीडा के अफसर

Fri, 02 Feb 2024 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
UPEDA officers arrived to investigate the problems of villagers
जहांगीरगंज ( अंबेडकरनगर)। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निकट सर्विस लेन न बनाए जाने पर ग्रामीणों की आपत्ति व जनप्रतिनिधियों द्वारा पत्र लिखे जाने के बाद यूपीडा की टीम ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों को बताया कि मौके की स्थिति देखकर रिपोर्ट ऊपर दी जाएगी, इसके बाद निर्णय होगा।
विज्ञापन

आलापुर तहसील क्षेत्र से होकर बन रहे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर चैनेज संख्या 55 के निकट सर्विस रोड न बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई थी। तेंदुआई खुर्द व रिधिया गांव के ग्रामीणों ने कहा था कि सर्विस रोड न बनाए जाने से उन सभी को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बिना सर्विस रोड बनाए ही बैरीकेडिंग कर दी जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी व संतकबीरनगर सांसद प्रवीण कुमार निषाद ने यूपीडा को पत्र लिखा था। इसी क्रम में यूपीडा के परियोजना निदेशक पीडी वर्मा व एक अन्य अधिकारी अनिल कुमार आलापुर पहुंचे। नायब तहसीलदार राजकुमार व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। कहा कि निर्माण कार्य में कोई व्यवधान न डाला जाए। स्थिति का आंकलन कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट जल्द ही सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed