फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: लखनऊ में अब डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस में करें सफर, हर शनिवार होगी हेरिटेज टूर; जानें रूट चार्ट व किराया

Sun, 10 Nov 2024 11:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Nov 2024 11:42 AM IST
सार

लखनऊ में अब यात्री डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस में सफर कर सकेंगे। रविवार से यह सेवा शुरू हो गई है। हर शनिवार को हेरिटेज टूर भी कराएगी। आगे पढ़ें और जानें रूट चार्ट व किराया...

विज्ञापन
Travel in double decker electric bus in Lucknow know route chart and fare
सीएम योगी ने डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस को दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला

राजधानी लखनऊ में प्रदेश की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक सिटी बस में रविवार से शहरवासी यात्रा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बस को हरी झंडी दिखाई थी। इसमें यात्रा करने वाली महिलाओं को सीएम ने दो खास तोहफे भी दिए। पहला-महिलाओं को इस बस में मंथली सीजन टिकट यानी एमएसटी पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। दूसरा- हर शनिवार को बस से महिलाएं मुफ्त में हेरिटेज टूर कर सकेंगी।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को डबलडेकर इलेक्ट्रिक सिटी बस के उद्घाटन के बाद आकांक्षा हाट की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में इन तोहफों का एलान किया। उन्होंने कहा, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस बस की शुरुआत महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रदूषण कम करने में सहायक सिद्घ होगी। आकांक्षा हाट के कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व उन्होंने बस को हरी झंडी दिखाई।

Trending Videos
Travel in double decker electric bus in Lucknow know route chart and fare
डबल डेकर इलेक्ट्रिक सिटी बस में छात्राओं के बीच सीएम योगी व ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

अन्य शहरों में भी चलाई जाएंगी ऐसी बसें

मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश की पहली डबलडेकर इलेक्ट्रिक बस सेवा यातायात की समस्या दूर करने में मदद करेगी। आने वाले समय में प्रदेश के दूसरे प्रमुख शहरों में भी डबलडेकर इलेक्ट्रिक बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। यहां पर हिंदुजा ग्रुप इलेक्ट्रिक व्हीकल का प्लांट भी लगा रहा है। उत्पादन जल्द ही शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- डोली की जगह उठी अर्थी: पछाड़ खाकर गिरे घरवाले, दूल्हे सहित तीन दोस्तों को लील गया काल; तस्वीरें दहला देंगी दिल
 
Travel in double decker electric bus in Lucknow know route chart and fare
डबल डेकर इलेक्ट्रिक सिटी बस शुरू - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने बच्चों के साथ किया सफर, पूछा कैसी लगी बस

सीएम ने स्कूली बच्चों के साथ बस में सफर भी किया। यही नहीं उन्होंने बच्चों से पूछा कि बस उन्हें कैसी लगी। बस इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से बाहर निकली, तो लोग उसे एकटक देखते रहे। बस प्रतिष्ठान से अंबेडकर पार्क होते हुए 1090 चौराहे, जनेश्वर मिश्र पार्क के रास्ते इंदिरागांधी प्रतिष्ठान लौटी। लौटने पर बच्चों ने अपने अनुभव भी साझा किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Travel in double decker electric bus in Lucknow know route chart and fare
डबल डेकर इलेक्ट्रिक सिटी बस में छात्राओं के बीच सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

आज से नियमित चलेगी बस

सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके त्रिपाठी ने बताया कि डबलडेकर इलेक्टि्रक सिटी बस रविवार से नियमित चलेगी। कमता बस अड्डे से एयरपोर्ट मोड़ के बीच वाया शहीद पथ यह बस चलाई जाएगी। इसका न्यूनतम किराया 12 रुपये, तो अधिकतम 45 रुपये रखा गया है। यह बस 65 सीटर है।

यह भी पढ़ेंः- लखनऊ में प्रदूषण: अपने समय पर ही चली फैक्ट्रियां, उद्यमियों और अफसरों के बीच गतिरोध बरकरार, डीएम ने कहा हम विरोध में नहीं
 
विज्ञापन
Travel in double decker electric bus in Lucknow know route chart and fare
डबल डेकर इलेक्ट्रिक सिटी बस में छात्राएं व महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

ये है किराया और रूट चार्ट

कमता बस अड्डे से...
  • हुसड़िया             20 रुपये
  • इकाना स्टेडियम 25 रुपये
  • सूडा ऑफिस 25 रुपये
  • अहिमामऊ 25 रुपये
  • अवध शिल्पग्राम 30 रुपये
  • उतरेटिया            35 रुपये
  • रमाबाई मैदान 40 रुपये
  • ट्रांसपोर्टनगर 40 रुपये
  • एयरपोर्ट मोड़ 45 रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed