फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP Board's 19 meritorious people honored, got tablet and check

यूपी बोर्ड के 19 मेधावियों का सम्मान, मिला टैबलेट व चेक

Mon, 27 Dec 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
UP Board's 19 meritorious people honored, got tablet and check
अंबेडकरनगर के विकासभवन में मेधावियों को सम्मानित करतीं टांडा व आलापुर विधायक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। वर्ष 2020 में हुई यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की मेरिट सूची में टॉप टेन में जगह बनाने वाले जिले के 19 मेधावियों का सम्मान समारोह सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ। इसमें मौजूद टांडा विधायक संजू देवी व आलापुर विधायक अनीता कमल ने मेधावियों को टैबलेट व 21-21 हजार की चेक राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मेधावियों का उत्साहवर्धन करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देती। टैबलेट के साथ 21 हजार की उपहार राशि पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

बीते दिनों ही प्रदेश सरकार ने वर्ष 2020 में यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट करने वाले छात्र-छात्राओ को टैबलेट व 21-21 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किए जाने की घोषणा की थी। इसके तहत ही जिले के टॉप टेन में शामिल हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया। इसका शुभारंभ संयुक्त तौर पर मुख्य अतिथि टांडा विधायक संजू देवी व आलापुर अनीता कमल ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर टांडा विधायक संजू देवी ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से न केवल मेधावियों का हौसला बढ़ता है वरन अन्य विद्यार्थियों को भी भविष्य में कुछ बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। आलापुर विधायक अनीता कमल ने कहा कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित करना युवाओं को सफलता के पथ पर आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। प्रधानाचार्या तारा वर्मा ने बताया कि वर्ष 2020 में यूपी बोर्ड की परीक्षा में टॉप टेन की सूची में शामिल 22 मेधावियों को टैबलेट व 21-21 हजार रुपये का चेक दिया जाना था। कार्यक्रम के दौरान 19 मेधावियों को टैबलेट व 21-21 हजार रुपये का चेक दिया गया। कार्यक्रम में शामिल न हो पाए दोनों मेधावियों की पुरस्कार राशि व लैपटॉप बाद में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed