फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP board exam copies will be distributed from today

Ambedkar Nagar News: आज से बटेंगी यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां

Wed, 31 Jan 2024 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
UP board exam copies will be distributed from today
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में पहुंची उत्तर पुस्तिकाओं का बृहस्पतिवार से वितरण प्रारंभ होगा। 116 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण के लिए सात सदस्यीय टीम का भी गठन एक दिन पहले बुधवार को कर दिया गया। इसके साथ ही सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया कि वे समय पर पहुंचकर उत्तर पुस्तिकाएं हासिल कर लें।
विज्ञापन


22 फरवरी से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 76 हजार से अधिक पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए बनाए गए 116 परीक्षा केंद्रों पर शौचालय, प्रकाश, फर्नीचर समेत अन्य व्यवस्थाओं को समय रहते चुस्त-दुरुस्त किए जाने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिए गए हैं। इसके साथ ही डीआईओएस के अलावा अन्य जिम्मेदारों द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का स्थलीय जायजा भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इन सबके बीच अब एक फरवरी उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण भी शुरू हो जाएगा। मालूम हो कि बोर्ड परीक्षा के लिए पांच लाख 20 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की आवश्यकता है। सादी उत्तर पुस्तिकाओं को संकलित करने के लिए अकबरपुर नगर स्थित बीएन इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। अब तक चार लाख 70 हजार अ एवं ब कॉपियां जिले में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से कॉपियां हासिल करने के निर्देश
एक फरवरी से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए सात सदस्यीय टीम का गठन भी कर दिया गया है। इसमें कोठार प्रभारी रामभवन वर्मा के अलावा प्रवीण कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, पारसनाथ पाल, पंकज कुमार, राजेंद्र पाल व राजितराम शामिल हैं। इसके साथ ही सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है कि वे समय रहते उत्तर पुस्तिकाएं हासिल कर लें। बताया कि शेष उत्तर पुस्तिकाएं भी शीघ्र ही जिले में पहुंच जाएंगी। - गिरीश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed