{"_id":"5e3b0b278ebc3ee5f1088e0c","slug":"up-board-exam-ambedkar-nagar-news-lko506900153","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र तो बढ़े, लेकिन घट गई परीक्षार्थियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र तो बढ़े, लेकिन घट गई परीक्षार्थियों की संख्या
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में विगत वर्ष के सापेक्ष 2 परीक्षा केंद्र तो बढ़ गए, लेकिन परीक्षार्थियों की संख्या में 3874 की कमी आई है। विगत वर्ष 115 परीक्षा केंद्रों पर 38 हजार 235 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि इस वर्ष 117 केंद्रों पर 79 हजार 361 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। ऐसे में विगत वर्ष के सापेक्ष 3874 परीक्षार्थी कम हो गए। इसमें हाईस्कूल के 2203, जबकि इंटरमीडिएट के 1617 परीक्षार्थी शामिल हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन ने जरूरी तैयारियां भी तेज कर दी हैं। परीक्षा देने में परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 79 हजार 361 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षार्थियों की यह संख्या विगत वर्ष हुई परीक्षा के सापेक्ष 3 हजार 874 कम है। बताते चलें कि वर्ष 2019 में हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 115 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें कुल 83 हजार 235 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें हाईस्कूल 46 हजार 652, जबकि इंटरमीडिएट के 36 हजार 583 थे।
डीआईओएस कार्यालय के लिपिक राजेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षा में कुल 79 हजार 361 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में 44 हजार 449, जबकि इंटरमीडिएट में 34 हजार 912 परीक्षार्थी शामिल हैं। इस प्रकार गत वर्ष के सापेक्ष 3874 परीक्षार्थी कम हुए हैं। इसमें हाईस्कूल के 2 हजार 203, जबकि इंटरमीडिएट के 1671 परीक्षार्थी कम हैं। बताया कि इस वर्ष 2 परीक्षा केंद्र बढ़ाकर 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन निपटाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन
लिपिक राजेश ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर जिले में तीन संकलन केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर को मुख्य संकलन केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर व नरेंद्र इंटर कॉलेज जलालपुर को उपसंकलन केंद्र बनाया गया है। बताया कि अकबरपुर मुख्य संकलन केंद्र पर अकबरपुर, टांडा व भीटी तहसील अन्तर्गत आने वाले परीक्षा केंद्रों की कॉपियों को रखा जाएगा। आलापुर में आलापुर, जबकि जलालपुर में जलालपुर तहसील क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले परीक्षा केंद्रों की कॉपियां संकलित की जाएंगी।
नकलविहीन परीक्षा को निपटाने के लिए जरूरी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। निगरानी के लिए 22 सेक्टर, 5 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए 6 सचलदल का भी गठन किया गया है।
विनोद सिंह, डीआईओएस