फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Unfortunate to adopt barbaric attitude on farmers: MP

किसानों पर बर्बर रवैया अपनाना दुर्भाग्यपूर्ण : सांसद

Mon, 04 Oct 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Unfortunate to adopt barbaric attitude on farmers: MP
अंबेडकरनगर। लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर बसपा सांसद रितेश पांडेय की मौजूदगी में बसपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर चिंता जताई। किसानों व पत्रकार की मौत पर दुख जताते हुए सांसद रितेश पांडेय ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी पूरी ताकत के साथ संबंधित किसान व पत्रकार परिवारों के साथ खड़ी है। पार्टी प्रमुख मायावती ने इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया है। पार्टी किसानों के मुद्दे के साथ खड़ी है। किसानों पर किसी प्रकार का बर्बर रवैया अपनाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

लोकतंत्र में किसी सरकार को इस तरह का कृत्य शोभा नहीं देता है। सांसद ने कहा कि जब सत्ता में बैठे लोग लखीमपुर जैसा कृत्य करने लगें, तो देश में चिंता का बढ़ना स्वाभाविक है। किसान अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। उनका उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, जिला महासचिव बब्लू पाल, पूर्व प्रमुख रामनयन निर्दोष, सहेंद्र वर्मा, त्रिभुवननाथ, तिलकधारी गौतम, रामजीत केसरी, रिंकू उपाध्याय व महेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed