{"_id":"6478d49149237c4f5d095e55","slug":"uncontrolled-bike-rider-hit-the-old-man-death-ambedkar-nagar-news-c-13-1-266772-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अनियंत्रित बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अनियंत्रित बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाना क्षेत्र के दुल्लापुर चौराहे पर बृहस्पतिवार सुबह बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार दुल्लापुर गांव निवासी मोहम्मद जमील (65) बृहस्पतिवार सुबह दुल्लापुर चौराहा स्थित एक दुकान पर पैदल ही चाय पीने जा रहे थे। वह चौराहे पर पहुंचे ही थे, तभी अकबरपुर की तरफ से जा रहे बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने ओवरटेक किया। इससे बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और जमील को टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया, जबकि कुछ लोग जमील को सीएचसी लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया। सूचना मिलते ही बुजुुर्ग के परिजन सीएचसी पहुंच गए। वहां उनकी मृत्यु हो जाने की जानकारी पाकर उनके बीच रोना-पीटना मच गया। पुलिस ने बाद में शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।