फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Uncontrolled bike fell into a pit, teenager died

Ambedkar Nagar News: अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, किशोर की मौत

Fri, 16 May 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 16 May 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike fell into a pit, teenager died
आलापुर(अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के लाडिलापुर गांव के दो युवक घर से बाइक से बाजार जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इसमें एक किशोर को गंभीर चोट लग गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के लाडिलापुर गांव के गौतम निषाद (17) व सच्चिदानंद (19) बाइक लेकर घर से बाजार की तरफ जा रहे थे। बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से बाइक नियंत्रित होकर एक गड्ढे में गिर गई। इसमें गौतम निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया और सच्चिदानंद को भी चोटें आईं। गौतम को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, सच्चिदानंद की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई थी, बाइक की रफ्तार तेज थी इलाज के दौरान गौतम निषाद की मृत्यु हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed