फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Uncontrollable jeep crushed a middle-aged cyclist

बेकाबू जीप ने साइकिल सवार अधेड़ को कुचला

Fri, 03 Sep 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable jeep crushed a middle-aged cyclist
अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना अंतर्गत आलमपुर अखई गांव के निकट शुक्रवार पूर्वाह्न तेज रफ्तार जीप ने साइकिल सवार अधेड़ को कुचल दिया। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग हादसों में चार व्यक्ति घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना अंतर्गत आलमपुर अखई गांव निवासी राजकुमार (45) शुक्रवार पूर्वाह्न साइकिल से बाजार जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह गांव से कुछ आगे बढ़ा, तो इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने उसे कुचल दिया। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सम्मनपुर थाना अन्तर्गत कुर्कीबाजार निवासी सीता देवी (55) शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बेवाना थाना अंतर्गत बेवाना निवासी श्यामलाल (40) शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत पहितीपुर निवासी जितेंद्र कुमार (33) गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी कोतवाली अंतर्गत अरिया निवासी रामलाल (65) शुक्रवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed