फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ultrasound facility available in CHC

Ambedkar Nagar News: सीएचसी में मिले अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Fri, 28 Nov 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 28 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility available in CHC
बसखारी (अंबेडकरनगर)। लगभग पांच हजार से अधिक ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रमुख जांच की सुविधाएं नहीं मिल रही है। इसके लिए लोगों को परेशान होना पड़ता है। इस समस्या को दूर कराने के लिए स्थानीय लोगों ने मांग उठाई है।
विज्ञापन

बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर जिला चिकित्सालय के पहले पूर्व जिले की छोर राजेसुल्तानपुर तक के मरीजों के लिए मुख्य रोड पर स्थित है। यहां पर प्रतिदिन लगभग 400 से 500 मरीजों का इलाज होता है। ऐसे से प्रतिदिन 10 से 15 मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें उनकी बीमारी का बेहतर उपचार करने के लिए चिकित्सकों की ओर से अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी जाती है। वहीं जब रोगी य उनके तीमारदार अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने की बात करते हैं तो उन्हें बताया जाता है कि यहां पर इस जांच की सुविधा नहीं है। इसके बाद रोगियों को जांच कराने के लिए बाहर अकबरपुर व पडोसी जिला आजमगढ़ के निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है। कस्बा निवासी व नगर उपाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल रमेश रावत ने बताया की बसखारी ऐसा सेंटर सेंटर है जहां पर आसपास के हर स्तर के मरीज आते हैं। वहीं बसखारी निवासी विष्णु दयाल सैनी ने भी सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड स्थापित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed