फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Typhoid and Hepatitis-B investigation stalled

Ambedkar Nagar News: टायफाइड व हेपेटाइटिस-बी की जांच ठप

Thu, 13 Apr 2023 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Typhoid and Hepatitis-B investigation stalled
- पांच माह से नहीं है जांच किट, सीएचसी बसखारी से मायूस लौट रहे मरीज
विज्ञापन

फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी बसखारी (अंबेडकरनगर)। बसखारी सीएचसी में लगभग पांच माह से टायफाइड व हेपेटाइटिस बी जांच किट खत्म होने से जांच ठप हो गई है। मरीजों को मोटी रकम खर्च कर जांच कराने निजी पैथालॉजी जाना पड़ रहा है। अस्पताल में हर रोज करीब तीन सौ मरीजों की प्रतिदिन ओपीडी होती है।
सीएचसी बसखारी पर करीब डेढ़ लाख की आबादी के इलाज का जिम्मा है। यहां पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते टायफाइड बुखार से पीड़ित मरीज इन दिनों पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद सीएचसी पर समुचित जांच किट ही उपलब्ध नहीं है। इससे यहां आने वाले मरीजों को मायूस होना पड़ता है। अस्पताल में मुफ्त में होने वाली इस जांच के लिए बाहर पैथालॉजी पर 200 रुपये से अधिक का भुगतान करना पड़ता है।
विज्ञापन

ऐसा ही हाल हेपेटाइटिस-बी जांच का भी है। जांच किट न होने से लगभग पांच माह से जांच ठप है। मरीजों को इस जांच की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। यहीं जांच मरीजों को 400 रुपये देकर बाहर करानी पड़ रही है। कोतूपुर के मनोज कुमार, बकड़ापुर के मंगला प्रसाद, मकोइया के अंजनी कुमार ने अस्पताल में जांच किट उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सरे की मिली सिर्फ 24 फिल्म
सीएचसी में एक्सरे जांच काफी दिनों से बंद चल रही थी। गत दिवस सीएचसी को महज 24 फिल्म प्रदान की गईं है। स्थानीय लोगों ने इसे लेकर नाराजगी जताई है। कहा कि प्रतिदिन कम से कम 20 मरीज एक्सरे जांच के लिए पहुंचते हैं। फिल्म के अभाव में कर्मचारी उन्हें वापस कर देते हैं। विशेष परिस्थिति होने पर एक्सरे जांच अस्पताल में हो पाती है। ऐसे में मरीजों को बाहर तीन सौ से पांच सौ रुपये तक खर्च कर करना पड़ रहा है।


भेजी गई डिमांड
जांच किट की उपलब्धता के लिए डिमांड भेजी गई है। फिलहाल जो संसाधन उपलब्ध हैं उससे मरीजों का बेहतर उपचार करने का प्रयास किया जा रहा है। एक्सरे फिल्म की उपलब्धता समय-समय पर होती रहती है। - डॉ मार्कंडेय, सीएचसी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed