फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two youths killed in vehicle collision

वाहनों की टक्कर में दो युवकों की मौत

Tue, 09 Nov 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed in vehicle collision
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बेवाना थाना क्षेत्र के हरदोपुर गांव निवासी नरेंद्र कुमार (35) रविवार शाम थाना क्षेत्र के सिसवां गांव में वैवाहिक आयोजन में भाग लेने गया था। रात में वह बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह सिसवां गांव से कुछ आगे बढ़ा, तभी उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने उसे रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, भीटी थाना क्षेत्र के तेजापुर गांव निवासी विकास सिंह (25) व कुशल सिंह (22) एक ही बाइक से अकबरपुर जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वे एनएच 232 पर कसेरुआ के निकट पहुंचे, तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक बाल-बाल बच गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, टांडा कोतवाली क्षेत्र के छांगुरपुर मिश्रौलिया गांव निवासी वीरेंद्रनाथ (48) सोमवार को सुबह ऑटो लेकर जा रहा था। तभी हजलापुर गांव के पास उधर से गुजर रही जीप ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक घायल हो गया। बेवाना थाना क्षेत्र के अवझीपुर गांव निवासी तारावती (52) सुबह अपने पुत्र के साथ बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान नगर के निकट झटका लगने से सड़क पर गिरकर घायल हो गई। मिझौड़ा निवासी जमशेद (35) सुबह बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई रामनगर निवासी सुषमा (45) सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वीरेंद्रनाथ की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed