फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two real sisters die of fever, stir

बुखार से दो सगी बहनों की मौत, हड़कंप

Fri, 17 Sep 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two real sisters die of fever, stir
जलालपुर। तेज बुखार और उल्टी-दस्त से परेशान दो सगी बहनों की खानपुर हुसैनाबाद गांव में शुक्रवार को मौत हो गई। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। कटका थाना क्षेत्र के खानपुर हुसैनाबाद गांव निवासी प्रदीप कुमार की दो पुत्रियां शालिनी (12) और सलोनी (10) तेज बुखार, दस्त और उल्टी से परेशान थीं।
विज्ञापन

उनका स्थानीय स्तर उपचार हो रहा था। शुक्रवार को सुबह उनकी तबियत बिगड़ने लगी। सुबह 9 बजे से अगले एक घंटे के भीतर दोनों बहनों की एक-एक कर मौत हो गई। पिता प्रदीप और भाई करन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे भी बुखार आदि से पीड़ित हैं। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम नयन निर्दोष ने घर पहुंच कर परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। उधर, रफीगंज सीएचसी प्रभारी बृजेश यादव ने ऐसी कोई जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed