{"_id":"671e7a4353c85f8de104963b","slug":"two-quintals-of-mawa-seized-from-azamgarh-depot-bus-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-123545-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आजमगढ़ डिपो की बस से दो क्विंटल मावा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आजमगढ़ डिपो की बस से दो क्विंटल मावा जब्त
Sun, 27 Oct 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर रोडवेज के निकट सड़क पर रखा नकली मावा।
अंबेडकरनगर। कानपुर से आ रही राज्य परिवहन निगम के आजमगढ़ डिपो की बस से दो क्विंटल मावा खाद्य सुरक्षा विभाग ने रविवार को पकड़ लिया। मावे के साथ कोई व्यक्ति नहीं था। टीम ने मिलावटी मावे को जब्त कर लिया है। दो क्विंटल मावे की 40 हजार रुपये बताई जा रही है।
दीपावली पर मावा की खपत बढ़ते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कानपुर से आ रही बस में नकली मावा रखा है। सहायक आयुक्त खाद्य श्रवण कुमार खाद सुरक्षा अधिकारी अमित पांडेय, दिनेश राय के साथ रोडवेज पहुंचे। सुबह नौ बजे के करीब कानपुर से आ रही आजमगढ़ डिपो की बस से किसी ने दो बोरी मावा नीचे उतारा। टीम ने सोचा कि अब कोई व्यक्ति भी उसके साथ होगा। हालांकि बस जाने के बाद भी जब मावे का कोई मालिक नहीं मिला तो टीम ने उसे जब्त कर लिया। इस मावे की कीमत 40 हजार के करीब बताई जा रही है।
जहर है मिलावटी मावा
रासायनिक पदार्थों से तैयार किया जा रहा मिलावटी मावा एक तरह से जहर है। इससे अनेक बीमारियां होने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। धनतेरस व दीपावली में मिठाई की जमकर बिक्री होती है। खाद्य सुरक्षा विभाग भले ही रोजाना छापामार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद मिलावटखोरोंं के हौंसले बुलंद हैं।