फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two othere Arrested

दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लौटी पुलिस

Tue, 17 Mar 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two othere Arrested
टांडा। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के बाद विद्यालयों द्वारा अपने छात्रों के अंक बढ़वाने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीसरे दिन दोनों आरोपियों को लेकर पुलिस वापस लौट आयी। सूत्रों की मानें तो पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने भी अलीगंज थाने पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस अभी कोई जानकारी साझा करने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीते दिनों अलीगंज पुलिस ने परीक्षा में अंक बढ़वाने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया था। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में कई जनपदों की खाक छानने के बाद तीसरे दिन लौटी पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर साथ लायी है। बताया जाता है कि गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या अब कार चालक समेत 6 हो गई है।
विज्ञापन

इन दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने सहारनपुर व चित्रकूट से गिरफ्तार किया है। चर्चा है कि मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने भी थाने पहुंचकर अभियुक्तों से पूछताछ की। बताया जाता है कि इस पूरे मामले में एक सत्तादल का प्रदेश स्तरीय नेता भी शामिल है। उसका चार पहिया वाहन अलीगंज थाना परिसर में खड़ा है। फिलहाल पुलिस टीम अभी मामले को लेकर कुछ जानकारी साझा करने से कतरा रही है। उम्मीद है कि बुधवार को एसपी पूरे मामले का खुलासा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed