फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two machines installed to remove hyacinth from Tamsa river

Ambedkar Nagar News: तमसा नदी से जलकुंभी हटाने के लिए लगाईं दो मशीनें

Sun, 06 Oct 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 06 Oct 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two machines installed to remove hyacinth from Tamsa river
अकबरपुर नगर में तमसा नदी की जेसीबी से होती सफाई। 
अंबेडकरनगर। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए रविवार को भी अकबरपुर नगर के जौहरडीह व आसपास के क्षेत्र में तमसा नदी की सफाई का दौर चला। दो जेसीबी से जलकुंभी को हटाए जाने का काम सुबह से ही शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। इस बीच नगर में गायत्री मंदिर के निकट प्रतिमा विसर्जन स्थल पर पानी रविवार को भी बना रहा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में दुर्गा पूजा उत्सव चल रहा है। 12 अक्तूबर को शोभायात्रा निकालने के बाद विधिविधानपूर्वक दुर्गा प्रतिमाओं का तमसा नदी के तट पर विसर्जन किया जाएगा। इसे देखते हुए अकबरपुर नगर से होकर गुजरने वाली तमसा नदी की सफाई कराई जा रही है। बीते दिनों ही पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर के निकट जेसीबी के साथ ही पोकलेन से नदी की सफाई शुरू की गई। लगातार हुई बारिश के चलते सफाई का काम रोकना पड़ा था।
विज्ञापन

अब एक दिन पहले शनिवार से जौहरडीह व आसपास के क्षेत्र में जेसीबी से जलकुंभी निकाले जाने का काम शुरू हुआ। यह दौर रविवार को भी जारी रहा। ईओ बीना सिंह ने बताया कि दो जेसीबी से नदी की सफाई का काम तेजी से हो रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से दूसरे क्षेत्र से जलकुंभी बड़ी मात्रा में आ गई थी। विसर्जन से पहले पहले सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed