{"_id":"60bdc664501a846b6b77e9bf5480fe3f","slug":"two-injured-in-accident-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में दो लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 27 Aug 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के कहरा सुलेमपुर गांव निवासी रमेश (50) पुत्र मेवालाल बुधवार देर शाम बाइक की टक्कर लगने से उस समय घायल हो गया, जब वह बाइक से टांडा जा रहा था।
विज्ञापन
उसे पहले सीएचसी टांडा में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। भीटी थाने के भीटी बाजार निवासी लीलावती (55) पत्नी राजेंद्र गुरुवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह गांव के निकट सड़क पार कर रही थी। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन