{"_id":"6123e01c8ebc3e7a137f1599","slug":"two-including-journalist-died-in-road-accidents-ambedkar-nagar-news-lko5924464158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पत्रकार समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पत्रकार समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक पत्रकार समेत दो युवकों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
भीटी थाना क्षेत्र के शाहपुर परासी गांव निवासी जितेंद्र पांडेय (44) रविवार को दोपहर में बाइक से घर से भीटी जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह पांडेय पैकोली गांव के निकट पहुंचे, तभी उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सांस चलने की उम्मीद में उसे सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जितेंद्र एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार थे। बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व जितेंद्र की पत्नी का भी निधन हो गया था। जितेंद्र के तीन बेटियां हैं।
इसी थाना क्षेत्र के भगवानपट्टी निवासी दीपचंद्र (23) रविवार शाम बाइक से हैदरगंज से घर लौट रहा था। जब वह भीटी बाजार के निकट स्थित पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा, तभी तेज रफ्तार जीप ने उसे रौंद दिया। उसे सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, टांडा कोतवाली अंतर्गत छज्जापुर निवासी मोहम्मद इमरान (35) सोमवार को दोपहर बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान सद्दरपुर बाजार के निकट जीप की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी निवासी सुरेंद्र कुमार (36) सुबह बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान शिवबाबा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। महरुआ निवासी अंकित कुमार (22) रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाने के दौरान गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।