फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two employees suspended in bus fire incident

Ambedkar Nagar News: बस में आग लगने की घटना में दो कर्मचारी निलंबित

Thu, 14 Dec 2023 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Two employees suspended in bus fire incident
अंबेडकरनगर। दो दिन पहले बाराबंकी के अहमदपुर टोल प्लाजा के पास अकबरपुर डिपो की बस में आग लग जाने के मामले में राज्य परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक एसएल शर्मा ने अकबरपुर डिपो के विद्युतकार व जूनियर फोरमैन को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

गत 12 दिसंबर को अहमदपुर टोल प्लाजा के पास बस में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई थी। गनीमत रही कि इसमें कोई यात्री घायल नहीं हुआ था। इसमें प्रथम दृष्टया ही वर्कशॉप कर्मियों की लापरवाही मानी जा रही थी। परिवहन निगम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अकबरपुर के एआरएम से पूरी रिपोर्ट तलब की थी। इस बीच बुधवार शाम अकबरपुर डिपो में तैनात विद्युतकार सुनील तिवारी व जूनियर फोरमैन देवेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

निलंबन अवधि में दोनों कर्मचारियों को जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। एआरएम सीबी राम ने बताया कि दोनों कर्मचारियों के खिलाफ हुई निलंबन की कार्रवाई का पत्र प्राप्त हो गया है। सभी बसों की विधिवत जांच कर ही उन्हें वर्कशॉप से छोड़े जाने का निर्देश दिया गया है। बाराबंकी में हुई घटना के बाद से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। ताकि दोबारा इस तरह का कोई हादसा न होने पाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed