फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   two died due to electric current, two injured

करंट लगने से युवक व ग्रामीण की दर्दनाक मौत

Tue, 20 Sep 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
two died due to electric current,  two injured
जलालपुर/कटेहरी(अंबेडकरनगर)। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जफराबाद मोहल्ला निवासी विवेक (26) की मंगलवार सुबह करंट लगने से उस समय मौत हो गई, जब वह घर में लगे इन्वर्टर को चालू कर रहा था। परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन

आनन फानन में परिजन उसे लेकर जलालपुर सीएचसी पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में जलालपुर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र के पिछवारा गांव में घर में आयी बिजली की गड़बड़ी को दूर करने के दौरान रामकुमार (45) की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उसे लेकर भीटी सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

करंट से झुलसे वृद्ध व युवती
अहिरौली थाना क्षेत्र के मिझौड़ा निवासी शुमशुद्दीन (73) मंगलवार को खेत से घर लौट रहे थे। इसी बीच उनका हाथ बिजली के खंभे से छू गया। उस समय उसमें करंट उतरा हुआ था जिससे वह उसकी चपेट में आ गए। जब तक आसपास के ग्रामीण उन्हें खंभे से अलग करते तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुके थे। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर निवासी अदीबा (18) मंगलवार को कपड़ा प्रेस करने के दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed