फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Female athletes waved the flag at the zonal level

Ambedkar Nagar News: महिला एथलीटों ने मंडल स्तर पर लहराया परचम

Sat, 05 Sep 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Female athletes waved the flag at the zonal level
सुमन, साक्षी पाल और राधिका। स्रोत : क्रीड़ा विभाग
अंबेडकरनगर। एकलव्य स्टेडियम से खेल का सफर शुरू करने वाली जिले की महिला खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर पर दस्तक दी है। मंडलीय चयन ट्रायल में एथलेटिक्स की तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह में स्थान बनाया है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 12 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया था। अयोध्या के डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में आयोजित मंडलीय ट्रायल में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें सुमन ने 800 और 1500 मीटर दौड़ में सफलता हासिल की। वहीं, साक्षी पाल ने 100 मीटर और राधिका ने 3000 मीटर दौड़ में प्रदेश स्तर के लिए जगह पक्की की।
विज्ञापन

मंडलीय ट्रायल में चयन के बाद अब तीनों खिलाड़ियों की नजर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता पर है। एथलेटिक्स प्रतियोगिता आठ और नौ सितंबर को प्रयागराज में आयोजित होगी। जिला स्तर से मंडल और अब प्रदेश स्तर तक पहुंचने वाली इन खिलाड़ियों से जिले को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने कहा कि खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश स्तर पर भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। खिलाड़ियों की इस सफलता से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed