फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two crores will be spent on the rejuvenation of Shivbaba Dham

Ambedkar Nagar News: शिवबाबा धाम के कायाकल्प पर खर्च होंगे दो करोड़

Wed, 03 Jul 2024 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Two crores will be spent on the rejuvenation of Shivbaba Dham
अंबेडकरनगर। लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से अकबरपुर नगर स्थित पवित्र शिवबाबा परिसर का कायाकल्प होगा। बंधन योजना के तहत न सिर्फ समूचा परिसर दूधिया रोशनी से नहाएगा बल्कि श्रद्धालुओं के सुचारु आवागमन के लिए पाथ वे व सीसी रोड का भी निर्माण होगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के बैठने के लिए परिसर में लगे सभी पेड़ों के चारों तरफ चबूतरे का निर्माण होगा।
विज्ञापन

आस्था की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पवित्र शिवबाबा में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए नगर पालिका परिषद अकबरपुर ने बड़ा कदम उठाया है। दो करोड़ रुपये की लागत से परिसर का सुंदरीकरण किया जाएगा। बंधन योजना के तहत परिसर में चारों तरफ सीसी रोड का निर्माण होगा तो पाथ वे भी बनाया जाएगा। परिसर में दो हाईमास्ट लगाई जाएंगी तो एक दर्जन से अधिक छोटी स्ट्रीट लाइट लगेंगी। ऐसे में समूचा परिसर दूधिया प्रकाश से नहाएगा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के बैठने के लिए परिसर में स्थित पेड़ों के चारों तरफ पक्के चबूतरे का निर्माण होगा। फूल वाले पौधे लगाए जाएंगे तो साफ-सफाई की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। नगर पालिका कार्यालय के अनुसार निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। मालूम हो कि पवित्र शिवबाबा परिसर में प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को मेले का आयोजन होता है, इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भागीदारी करते हैं। सावन माह में बड़ी संख्या में कांवड़िया पहुंचकर न सिर्फ जलाभिषेक करते हैं बल्कि विशेष पूजा-अर्चना भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने कहा कि लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। शीघ्र ही प्रक्रिया पूरी कर निर्माण प्रारंभ करा दिया जाएगा।



बुढ़िया माता मंदिर का भी होगा कायाकल्प
नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के बलरामनगर स्थित बुढ़िया माता मंदिर का भी बंधन योजना के तहत एक करोड़ 92 लाख रुपये से सुंदरीकरण होगा। योजना के तहत परिक्रमा मार्ग का निर्माण होगा। परिसर स्थित तालाब का सुंदरीकरण होगा। श्रद्धालुओं के लिए विश्रामालय के साथ ही पाथ वे का बनाया जाएगा। इसके साथ ही परिसर में कई अन्य प्रकार के निर्माण कार्य होंगे। अधिशासी अधिकारी लक्ष्मी चौरसिया ने कहा कि जल्द ही बंधन योजना के तहत बुढि़या माता मंदिर का सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed