फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Roads in two wards of Akbarpur will be constructed.

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर के दो वार्डों की सड़कों का होगा निर्माण

Thu, 01 Oct 2026 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Roads in two wards of Akbarpur will be constructed.
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र की जर्जर सड़कों से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से जिन मार्गों पर आवागमन मुश्किल हो जाता है, उनके निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। नगर पालिका ने दो वार्डों में सीसी रोड के साथ नाली निर्माण के प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। शासन से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के कई वार्डों में सड़कें लंबे समय से खराब हैं। जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और खराब हो जाती है। स्थानीय लोगों के साथ सभासद भी सड़कों के निर्माण और मरम्मत की मांग करते रहे हैं। पिछली बोर्ड बैठक में भी सभासदों ने जर्जर मार्गों का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन

इसके बाद नगर पालिका ने खराब सड़कों को चिह्नित कर उनका सर्वे शुरू कराया है। प्राथमिकता के आधार पर अलग-अलग योजनाओं के तहत निर्माण के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर नौ में टांडा मार्ग पर सत्येंद्र कुमार के मकान से अभिमन्यु के मकान तक सीसी रोड और नाली निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं वार्ड नंबर 10 के सदरपुर में मुख्य मार्ग से रामआसरे के मकान तक सीसी रोड और नाली निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मार्गों पर सड़क के साथ नाली बनने से जलनिकासी की समस्या भी दूर होने की उम्मीद है। इससे बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने और आवागमन प्रभावित होने की समस्या कम होगी।

ईओ राजमणि वर्मा ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में खराब सड़कों को चिह्नित कर सर्वे कराया जा रहा है। अलग-अलग योजनाओं के तहत निर्माण के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed