फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two buses started for Kanpur, one for Gorakhpur

Ambedkar Nagar News: कानपुर के लिए दो, गोरखपुर के लिए शुरू हुई एक बस

Fri, 04 Jul 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Two buses started for Kanpur, one for Gorakhpur
अंबेडकरनगर। यात्रियों को सुखद सफर देने के लिए परिवहन निगम की ओर से कानपुर के लिए दो व गोरखपुर के लिए एक बस सेवा शुरू की गई है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अकबरपुर डिपो से 88 बसों का संचालन होता है। इसके तहत यात्रियों की मांग पर इन बसों को चलाने के लिए रूटों का सर्वे भी किया गया था। कानपुर के लिए अकबरपुर से राजेसुल्तानपुर-अकबरपुर से लखनऊ के रास्ते कानपुर अप डाउन करेंगी। बस प्रतिदिन अकबरपुर से शाम सात बजे चलकर राजेसुल्तानपुर रात्रि 9:30 बजे पहुंचकर वहीं ठहरेगी। फिर वहां से अकबरपुर आकर सुबह आठ बजे चलकर अयोध्या 10:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद लखनऊ से दोपहर दो बजे चलकर 4:30 बजे कानपुर पहुंचेगी। कानपुर से शाम छह बजकर 15 मिनट पर लखनऊ 8:30 बजे, अयोध्या 11:45 बजे, अकबरपुर 01:45 बजे, राजेसुल्तानपुर 4:30 बजे चलकर फिर अकबरपुर 6:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

गोरखपुर जाने के लिए बस अकबरपुर से शाम छह बजे चलकर राजेसुल्तानपुर आठ बजे पहुंचेगी, जहां रात्रि ठहराव होगा। इसके बाद यही बस सुबह आठ बजे दोहरीघाट से दस बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद फिर दोहरीघाट से 1:25 बजे चलकर यहां वापस आएगी। इससे अयोध्या, लखनऊ, गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए नए रूट पर तीन बसें चलाई गई हैं, जिससे आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed